अदालत के निर्णय का स्वागत: भाजपा

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ऋचा भारती मामले में संबंधित अदालत द्वारा अपने आदेश में संशोधन करने के निर्णय का स्वागत किया है। कहा कि अदालत ने अब अपने निर्णय से कुरान बांटने की शर्त हटा दी है। प्रतुल ने कहा कि इस संशोधित आदेश के जरिए समाज मे तेजी से फैल रही भ्रम की स्थिति समाप्त हो जाएगी। प्रतुल ने कहा कि रांची पुलिस ने भी अदालत में इस मामले में सार्थक पहल की है, कहा की अदालत के आज के आदेश के बाद आम लोगों का न्यायपालिका पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
[URIS id=9499]

