आनंद सोनी
लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के कैमो पतराटोली स्थित डुबकी मिशन ए.जी चर्च कैंपस में रविवार रात को अंधेरे में एक महिला की शव बिना किसी को जानकारी दिए पास्टर के मिली भगत से दफनाया गया।
इस बात की जानकारी जैसे ही हुई कि आस- पास के ग्रामीण एवं सरना समाज के लोग जुट विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव के लोगों द्वारा चर्च बनाने व प्रेयर करने के लिए जगह दिया गया था। लेकिन न जाने पास्टर द्वारा किसी अन्यत्र क्षेत्र के लावारिस महिला या पुरुष का शव लाकर बिना किसी को बताए दफना दिया गया है।
जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। मामले पर थाना प्रभारी शैलेश कुमार से जानकारी लेने पर उन्होंने कहा मुझे कोई नोटिस नही मिली है, जबकि ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने कहा अब शव को इसबार दफना दिया गया है आइन्दा ऐसा नही होगा।
ग्रामीण शव को निकाल अन्यत्र दुसरे जगह पर अंतिम संस्कार कराने की जिद में अड़े है। गांव के मुखिया लक्ष्मी उराँव ने कहा मंदिर मस्जिद गिरजाघर गुरुद्वारा पूजा का स्थल होता है ना कि ऐसे पवित्र स्थल में किसी मृत शव को दफना कर कब्रगाह बना दिया जाय। उन्होंने कहा इस गांव में आज तक कभी भी इस प्रकार से लाश नही दफनाया गया है। वहीं आसपास के पड़ोसी घर के बच्चे डरे व सहमे हुए है। ज्ञात हो कि रविवार को एक महिला का शव लोहरदगा रेलवे स्टेशन स्थित अपने घर के समीप रघुटोली के कुवां में पाया गया था जो महिला तीन दिनों से लापता थी।
अब सवाल यह उठता है कि मुश्किल से 5 डिसमिल जमीन में बनाया गया चर्च एवं केंपस के अंदर आज एक बॉडी को दफनाया गया आने वाले समय में ए.जी चर्च परिवार के आगे भी मौत होगी तो क्या यहीं पर दफनाया जाएगा या फिर उसके लिए और भी कोई जगह की व्यवस्था है?