रामगढ़: शौचालय की टंकी से बच्चे का शव बरामद

रामगढ़: जिले के नयी सराय स्थित सैयद कॉलोनी में एक 8 वर्षीय बच्चे की लाश शौचालय की टंकी से मिली है। गुरुवार की देर रात इस वारदात ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। इस घटना की पुष्टि एसपी प्रभात कुमार ने की है। एसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार और कुजू ओपी प्रभारी भरत पासवान मौके पर पहुंचे।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार सैयद कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा का 8 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार शाम में 5 बजे खेलने के लिए घर से निकला था। शाम साढ़े सात बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद घर से कुछ दूरी पर शिवम कुमार का चप्पल परिजनों को मिला। वहीं से 50 मीटर दूर एक निर्माणाधीन चहारदीवारी के अंदर खुले पड़े शौचालय की टंकी में शिवम की लाश मिली।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More