हजारीबाग: रातभर तड़पती रही गर्भवती, आखिरकार खुद हो गया बच्चे का जन्म

पीड़िता ने सीएम को पत्र लिखकार डाॅक्टर व नर्स पर कार्रवाई की मांग की
500 रुपया लेकर घर जाने दिया
लापरवाही
हजारीबाग: कहा जाता है कि भगवान के बाद धरती पर उसके प्रतिनिधि डाॅक्टर होते हैं, लेकिन यदि वे ही अपने कर्तव्य भूलकर अमानवीय हकरत करने लगें, तो क्या होगा ? एक ऐसी ही अमानवीय घटना प्रदेश के हजारीबाग में घटिक हुई है, जहां इलाज कराने पंहुची एक गर्भवती को रातभर पर दर्द में बिलखते छोड़ दिया गया। डाॅक्टर से फरियाद के बावजूद वे बगैर इलाज किये घर चल दिए और रातभर में कई प्रयास के बावजूद नर्स नहीं उठी। आखिरकार गभर्वती ने खुद बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद नींद से झल्लाकर उठी नर्स ने पीड़िता को जबरन काॅपर टी लगा दी। उसे अस्पताल से 500 रुपये देने पर ही घर जाने दिया। मानवता को तार- तार करनेवाली इस घटना को लेकर पीड़िता ने जिले के डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखकर दोषी डाॅक्टर व नर्स पर पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें सीएम ने किया रिम्स के ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन, डाॅक्टरों संग बैठक
आपको बता दें कि ये घटना हजारीबाग के ईचाक प्रखंड के जलौध गांव की है। पीड़िता गायत्री कुमारी ने सीएम को लिखे अपने पत्र में कहा है कि उसे 10 जुलाई को प्रसव का दर्द हुआ तो वह एंबुलेस की सहायता से रात के साढ़े दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती हो गई। वहां डयूटी पर तैनात डाॅक्टर ने कहा कि डिलिवरी 15 दिनों के बाद होगी। वह दर्द से करार रही थी, लेकिन डाॅक्टर घर चल दिये। वह रातभर छटपटाती रही, लेकिन कोई डाॅक्टर देखने नहीं आया। दर्द के मारे इधर- उधर भटकते साढ़े तीन बज गये और एकाएक उसका दर्द असहय हो गया। उसने सुबह बेटे को जन्म दिया। डयूटी पर तैनात नर्स सो रही थी। उसकी भाभी द्वारा कई बार दरवाजा पीटने पर झल्लाकर उठी व उसके व उसकी मां द्वारा मना करने के बावजूद काॅपर टी लगा दी।
[URIS id=9499]




