चंदनकियारी: विद्युत कर्मियों के लिए बने आवास खंडहर में तब्दील

जान जाखिम में डालकर काम कर रहे विद्युतकर्मी
चंदनकियारी: 70 के दशक में बिजली विभाग के तत्कालीन चेयरमैन विरेंद्र ओझा ने प्रखंड में विद्युत विभाग का उपकेंद्र के साथ- साथ विद्युतकर्मियों के लिए आवास का भी निर्माण कराया था, ताकि विभाग के कर्मचारी यहां रहकर बिजली के क्षेत्र में बेहतर काम कर सकेेें, लेकिन विडंबना ये कि निर्माण के बाद से देखरेख के अभाव में ये भवन खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। न तो मरम्मति कार्य हो सका व ना ही रंग- रोगन। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के ऐलान पर कहीं न कहीं से सवालिया निशान जरुर खड़ा होता है। लाख टके की बात ये है कि इन्हीं खंडहरनुमा आवासों में रहकर अपनी जान को जोखिम में डालकर विद्युतकर्मी अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।
लाखों रुपया राजस्व मिला, फिर भी बदरंग
चंदनकियारी ओवर विद्युत प्रमंडल के अधीन लगभग तीस हजार उपभोक्ता से सरकार को प्रति माह पचास लाख रूपया राजस्व दे रही है। मगर, इसके बावजूद अपने ही विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा एवं सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं है। यहां बिजली विभाग के कर्मचारी सालों पुराने जर्जर आवास में कार्यालयी कामकाज करने को मजबूर है। दरअसल, इस वक्त जिन भवनों में कार्यालय संचालित हो रहे हैं, उनकी हालत बहुत ही जर्जर हो चुकी है। भवन में चारों तरफ दरार पड़ गई है।

[URIS id=9499]

 

जगह- जगह से भवन का प्लास्टर गिर रहा है। वहीं बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता है, ऐसे में कार्यालय में बैठकर काम करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इतनी विपरीत परिस्थितियों में कर्मचारी काम कर रहे हैं। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को कहना होता है कि भवन की मरम्मत व नए भवन के निर्माण के लिए वरीय अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। लेकिन अभी तक इस ओर कोई पहल नहीं की गई है।
पूरे मामले पर विद्युत कर्मचारियों ने बताया कि जिस भवन में कार्यालयों का संचालन हो रहा है, उनकी इमारत जर्जर हो चुकी है। बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। वहीं विद्युत कर्मचारियों के लिए आवासीय कालोनी नहीं होने की वजह से वह शहर में किराए के मकानों में निवास करने के लिए मजबूर हैं। इससे पूर्व जनवरी माह में आवास को जर्जर बताते हुए सहायक अभियंता ने एक इस्तेहार चिपकाकर उक्त भवन में कार्य न करने की नाशिहत दी हैं। बहरहाल आज चंदनकियारी में बिजली विभाग के कर्मियो के समक्ष आवास की घोर समस्या हैं।
कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार टुड्डू ने कहा कि नए भवन के लिए प्रस्ताव वरीय पदाधिकारियो को भेज गया हैं। बहुत जल्द नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। अभी नए भवन में कार्य करने की सलाह दी गई है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More