चाईबासा: जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेड़ा राइका से पुलिस ने दो नक्सलियों को दबोचा है। इनके पास से पुलिस ने स्टेनगन, दो मैग्जीन सहित 5 गोलियों के साथ 303 बोर की राइफल, एक मोटरसाइकिल व एक छोटा मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम कृष्णा केराई व बेड़ेगा सिरका है।
[URIS id=9499]
जिले के पुलिस कप्तान इंद्रजीत महथा ने रविवार को मीडिया को बताया कि गुुप्त सूचना मिली थी, कि नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दो सक्रिय सदस्य नये कैडर की नियुक्ति के सिलसिले में छुट्टी लेकर गुवा थाना क्षेत्र में आये हुए हैं। तत्काल एसपी ने सीआरपीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर दोनों को दबाच लिया। दोनों नक्सली संदीप दास्ता के कैडर हैं। इन दोनों पर कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों ने गुवा से रोआम तक सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को जलाने, रूपेश चंद्र गोप की हत्या करने, सड़क पर आईईडी लगाने की भी संलिप्तता स्वीकार की है।