गैंगरेप मामला: एक को उम्रकैद, एक को 20 साल कैद

स्टेट ब्यूरो: गोमिया थाना क्षेत्र के ओल्ड माइंस, स्वांग में 25 जुलाई 2017 को 13 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप प्रकरण में विशेष न्यायाधीश (पोस्को) रंजीत कुमार की अदालत ने दो दोषियों में से एक 48 वर्षीय मोहम्मद फरीद को मृत्युपर्यंत कैद व दूसरे 32 वर्षीय संतोष को 20 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोनों अभियुक्त हजारी मोड़, वांग के निवासी हैं।
[URIS id=8357]



