दहेज के खातिर बहू को जलाया

बोकारो: झारखंड के बोकारो में दहेज में बाइक व फ्रिज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। बहू अस्सी फीसदी जलकर बीजीएच में जिंदगी की जंग लड़ रही है, लेकिन उसने इस बाबत मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज करा दिया है। इस पूरे मामले में पूजा के परिजनों ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिये पुलिस से आग्रह किया है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दिलायी जाए।[URIS id=8357]
घटना बोकारो के पेटरवार थानाक्षेत्र अंतर्गत चलकरी की है। विवाहिता की शादी बीते 9 मार्च को ही चंदन रजक से हुई है। आरोप है कि मोटरसाइकिल व फ्रिज देने के लिये उसपर लगातार न सिर्फ दबाव बनाया जा रहा था, बल्कि प्रताड़ित भी किया जा रहा था। पीड़िता के परिजनों ने इस बाबत नर्रा के मुखिया से शिकायत की थी। इस प्रकरण में 20 मई को पंचायत भी हो चुकी है। पूजा के अनुसार ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। पंचायत में उसके पति ने कहा कि उसके साथ किसी प्रकार के दुर्व्यवहार न किये जाने का वादा भी किया। उसके माता-पिता ने भी बहु को आगे कभी भी किसी प्रकार नुकसान न पहुंचाने का वचन दिया था। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पूजा ने पति, सास, ससुर, चाची सास व चाचा ससुर पर मिलकर जिंदा जलाया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More