Breaking Giridih: फुटबॉल खिलाड़ी की गला रेतकर हत्या

अभिषेक सहाय
गिरिडीह: एक फुटबॉल खिलाड़ी की निर्मम हत्या से बेंगाबाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक का शव नदी के किनारे फेंका हुआ पाया गया। घटनास्थल के पास एक खोखा व हथियार भी बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि केंदुआटाड़ जंगल में 35 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी सुरेश सोरेन की गला रेत कर जघन्य हत्या की गयी। मृतक लुप्पी पंचायत के धोबनी गांव का रहने वाला था। सुरेश के हत्या की खबर से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए उसे थाना परिसर में ले आया।

सूत्रों ने बताया कि आपसी रंजिश में सुरेश की हत्या हुई है। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर स्थानीय दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हत्या की खबर फैलते ही थाना परिसर में स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुरा इलाका में दहशत का माहौल छाया हुआ है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More