बोकारो: दहेज की खातिर जलाई गई पूजा ने इलाज के दौरान बीजीएच अस्पताल में दम तोड़ दिया। शनिवार को ही उसे पेटरवार के चलकरी में ससुराल वालों ने दहेज की खातिर जिंदा जला दिया था। बड़ी बात यह है कि पूजा ने अपने साथ की हुई ज्यादतियों को लेकर पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करा दिया था, लिहाजा उसकी मौत के बाद पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जुट गई है।
[URIS id=8357]
पूजा द्वारा इस बाबत अपने पति, सास, ससुर, चाची सास व चाचा ससुर द्वारा मिलकर जिंदा जलाने का इलजाम लगाया था और इसके बाद उसने अब दम तोड़ दिया। वह 80 फीसदी जलने के बाद बीजीएच में जिंदगी व मौत की जंग लड़ रही थी, लेकिन उसकी सांसे ने उसका साथ छोड़ दिया। उसकी मृत्यु के बाद पुलिस हरकत में आ गई है व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास तेज कर दिया है।
समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है। गौरतलब है कि विवाहिता की शादी बीते 9 मार्च को ही चंदन रजक से हुई है। आरोप है कि मोटरवाइकिल व फ्रिज देने के लिये उसपर लगातार न सिर्फ दबाव बनाया जा रहा था, बल्कि प्रताड़ित भी किया जा रहा था। पूजा के परिजनों ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिये पुलिस से आग्रह किया कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दिलायी जाय।