बगोदर : विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के कोल्हा गोलगो की रहनेवाली विवाहिता पूनम देवी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस कमरे में उसने फांसी लगाई उसे अंदर से बंद कर ली थी। इससे काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि एक निमियाघाट थाना क्षेत्र की रहनेवाली पूनम की कोल्हा गोलगो के भूनेश्वर सिंह के साथ एक साल पूर्व शादी हुई हुई थी। बताया जाता है कि उसका पति विकलांग है तथा मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूनम देवी छः महीने पूर्व भी किसी युवक के साथ घर से भाग गई थी। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किए जाने की संभावना पुलिस को है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूनम देवी के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिवार के द्वारा लिखित शिकायत किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
