बगोदर: फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग

एसपी से मिले विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता
बगोदर: सोशल मीडिया के फेसबुक पर एक हिन्दू समुदाय के युवक के पोस्ट पर दूसरे समुदाय के द्वारा अश्लील कमेंट किए जाने को लेकर विहिप वा बजरंग दल के सदस्यों में नाराजगी है, इस लेकर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आशीष बॉर्डर के नेतृत्व में विहिप वा बजरंग दल के सदस्यों ने गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा से मिलकर कार्यवाई की मांग की है। एसपी से मिलने वाले श्री बॉर्डर के अलावे, विहिप व बजरंग दल के विवेक भगवात, गोल्डन जायसवाल समेत अन्य लोग शामिल थे।

[URIS id=9499]

 

क्या है मामला..
बताया जाता है कि एक युवक के द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट किया गया, इस बाबत बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला के ही मुस्लिम युवक ने अपनी आईडी से हिंदू महिलाओं के प्रति अश्लील कमेन्ट किया, जिससे विहिप वा बजरंग दल के जुड़े कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए बगोदर थाना में उक्त युवक पर कार्यवाही की मांग की है। इधर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि फेसबुक पर एक युवक ने अभद्र कमेंट किया है। इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। विहित के जिला मंत्री धीरेंद्र कुमार उर्फ मन्नू ने प्रशासन से इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More