अवैध कोयला कारोबार में दो व्यक्ति गिरफ्तार

गिरिडीह: अवैध कोयले के धंधेबाज़ों के खिलाफ हिरोडीह पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। शुक्रवार को इस अभियान के तहत हिरोडीह थाना के सहायक अवर निरीक्षक पुरषोत्तम लागुरी एवं सस्त्र बल के द्वारा रात्रि गस्ती कर लौटने के दौरान शुक्रवार सुबह रेम्बा मोड़ के पहले किती क्लब के पास सुनसान रोड पर जमुआ तरफ से आ रहे मुस्ताक अंसारी और मो0 शहवाज अंसारी को मोटरसाइकिल पर अवैध कच्चा कोयला लाद कर ले जाने के मामले में धर लिया गया। इस क्रम में इन लोगों के पास से पुलिस ने 12 मन कोयले को जप्त किया है। इस बाबत पुलिस ने बताया कि हिरोडीह थाने में कांड संख्या 113/17 दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



