दुमका: हथौड़ा मारकर पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

दुमका: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झोपा गांव में नशे में धुत्त जोतिन किस्कू ने अपनी पत्नी सुंदरी देवी (40) को हथौड़े से मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को दोनों पति- पत्नी ने मिलकर शराब पी और फिर किसी बात को लेकर इनके बीच बकझक हो गई व मामला यहां तक पहुँच गया कि आवेश में पति ने पत्नी पर हथौड़ा से प्रहार कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुर्पुद कर दिया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलस के हलावे कर दिया। उसे गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More