नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान : आदित्य रंजन
हज़ारीबाग: सदर एसडीएम आदित्य रंजन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में कोर्रा थाना क्षेत्र से चार पेटी कोरेक्स के साथ अयूब खान उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सदर एसडीएम श्री रंजन ने बताया कि लगातार छापामारी अभियान चलाने जाने के बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द ही बड़ा अभियान चलाया जाएगा। मादक पदार्थों के कारोबार करने वाले तथा उनको आश्रय देने वाले सफेदपोश लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी कुमुद कुमार झा, कोर्रा थाना प्रभारी रमाशंकर मिश्रा सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।