अवैध शराब ले जाना पड़ा महंगा, चालक गिरफ्तार

खरगडीहा(गिरिडीह): अवैध शराब के मामले में नवडीहा ओपी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को नवडीहा ओपी प्रभारी चन्द्रशेखर चौधरी व एसआई युगल उरांव ने गुप्त सूचना के अाधार पर बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग पर मलिडीह के पास से मारुति ओमनी ( BR 051 0038 ) में लदे 1200 सौ पाउच देशी मसालेदार शराब जब्त किया। पुलिस ने अवैध शराब ले जा रहे बिहार के मो० महमुद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार महमुद ने बताया की वह बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा में संचालित सरकारी शराब दुकान से शराब लेकर बिहार के जमुई जा रहा था।

पुलिस ने उत्पाद अधिनियम की धारा 290 व 47( अ ) के तहत जमुआ थाना में कांड संख्या 66/18 दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है। बताते हैं कि छोटकी खरगडीहा से बेंगाबाद – चतरो मुख्य मार्ग से हमेशा बिहार अवैध शराब भेजा जाता रहा है। एकाएक छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा गया है। लोगों को लगा था कि सरकारी शराब दुकान से अवैध शराब पर रोक लगेगी परंतु यह और बढ़ गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More