सरिया: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, 16 मोटरसाइकिल बरामद

सरिया(गिरिडीह): थाना क्षेत्र में इन दिनों मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में लगातार अप्रत्याशित वृद्धि हो गई थी। इसे लेकर जगह- जगह लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुरूवार को सरिया स्टेशन रोड से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पावापुर निवासी सुरेश यादव के द्वारा बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक की सूचना मिली। सूचना पर सरिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ किया। जिसकी निशानदेही पर गिरोह में शामिल अन्य चार अपराधी को दबोचने में पुलिस को सफलता मिली। सरिया पुलिस ने चोरी की 16 मोटरसाइकिल को विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद की।
वहीं गिरफ्तार किए गए मोटरसाइकिल चोरों ने इस घटना में शामिल तीन अन्य बाल अपराधियों की भी जानकारी दी एवं कई संचालक मिस्त्री आदि की संलिप्तता भी चोरी के बाइक खपाने में बताया। इस संबंध में प्रेसवार्ता आयोजित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार महतो ने बताया कि सरिया क्षेत्र में मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए एक टीम गठित की गई थी जिसमें अंचल पुलिस निरीक्षक राम नारायण चौधरी, थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास के संयुक्त नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार किए गए।
[URIS id=9499]



