-बक्से नहीं जाएंगे आरोपी: एसडीपीओ
हजारीबाग: कोचिंग संचालक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार युवक पूर्व में भी कई मामलों का आरोपी रहा है, राज्य व यहां से बाहर के अपराधियों से भी इसके संबंध है। सदर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ कमल किशोर ने बताया कि कोचिंग संचालक एस. लाल पर गोली चलाने के मामले में पूर्व में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनके स्वीकारोक्ति के आधार पर मोहम्मद शमीम को गिरफ्तार किया गया है।[URIS id=8357]
ये तीनों युवक जेल में एक साथ बंद थे, वहीं से कोचिंग संचालकों से पैसे वसूलने की योजना बना कर बाहर आए थे। कोचिंग संचालकों पर दबाव बनाने के लिए एस. लाल को गोली मारी गई थी, उसके बाद से दो कोचिंग संचालकों से 25 लाख रुपए रंगदारी मांगी जा रही थी। पुलिस ने इस मामले का अनुसंधान करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, इसी युवक ने कोचिंग संचालक को गोली मारी थी, पुलिस ने इस गिरोह के अन्य अपराधियों की पहचान कर ली है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।