मुखबिरी के आरोप में मिली सजा, एक को फांसी एक को गोली

रविन्द्र @समृद्ध झारखण्ड
हजारीबाग: चुरचू प्रखंड के आगों थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादियों ने 2 ग्रामीणों को अपहरण कर हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात की है। जानकारी के मुताबिक माओवादियों के हथियारबंद दस्ते ने आगों गांव के श्यामलाल और घनश्याम लाल महतो को जबरन घर से निकाल कर ले गए। चुरचू जंगल में ले जाकर एक को गोली मार दी, वहीं दूसरे को फ़ासीं देकर उनकी हत्या कर दी।
दोनों ग्रामीणों पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप था। सूचना पाकर थाना प्रभारी सुदामा कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया।
नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर जंगल में सीआरपीएफ के जवानों के साथ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। लंबे समय के बाद माओवादियों की दस्तक से क्षेत्र में दहशत है।


