आसिफ
सरिया(गिरिडीह): सरिया थाना क्षेत्र के फकीरापहरी गांव से एक युवक के द्वारा उसी गांव के एक लड़की को अपने प्यार जाल में फसाकर और बहला-फुसलाकर घर से भगाने का आरोप पीड़ित परिवार के परिजनों के द्वारा सरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था। इसे लेकर सरिया थाना कांड संख्या 72 /18 के तहत मामला दर्ज कर लड़की के सकुशल बरामदगी को लेकर सरिया पुलिस के द्वारा लगातार दबिश की जा रही थी। इसी बीच सरिया पुलिस ने अभियुक्त प्रेम रजक के द्वारा लड़की को बहला फुसलाकर मुंबई के कांदेवली थाना क्षेत्र में रखने का सूचना मिलने पर सरिया पुलिस के द्वारा एक टीम गठित कर उस की बरामदगी को लेकर छापेमारी की गई। लेकिन पुलिस की इस कार्यवाई की भनक लगते ही दोनों युवक एवं युवती मुंबई से भागने में सफल रहा। जिसके बाद पुनः पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बीते रविवार को आरोपी युवक प्रेम रजक को हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरिडीह जेल भेज दिया गया। युवक की गिरफ्तारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर किया गया। टीम में सरिया थाना प्रभारी विकास पासवान, सअनी के सी सिंह के साथ पुरुष और महिला आरक्षी जवान टीम में शामिल थे।