डबल मर्डर के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, सनसनी

घाटशीला: प्रदेश के पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत घाटशिला अनुमंडल के चिंगड़ा गांव में हुये दोहरे हत्याकांड की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फल गई है। हद तो यह हो गई कि आरोपी रतन टुडू ने खुद डुमरिया थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया और बयान दिया कि उसने अपनी भाभी व भतीजे की हत्या कर दी है।
बताते चलें कि गुरुवार की देर रात धारदार हाथियार से मां कापड़ा टुडू व बेटे हेमो टुडू की हत्या कर दी गई। हालांकि आरोपी ने पहले महिला की जान ली, लेकिन उसके बेटे के जागने के कारण उसे भी मौत के घाट उतार दिया। कापड़ा पति झारखंड पुलिस का जवान था व तीन साल पहले ड्यूटी उसकी मौत हो गई थी। मुआवजे के रूप में उसे काफी पैसे मिले थे। रतन टुडू इसपर नजर गड़ाए था। इसके अलावे इनके बीच में बराबर जमीन का विवाद हो रहा था। रतन ने पुलिस को बताया कि भाभी और भतीजा गांव में नहीं रहते। दोनों चाईबासा में रहते हैं और यदा- कदा आते थे। यहां आने पर खेती- बाड़ी को लेकर विवाद होता था। इसी कारण उसने ये कदम उठाया है।
खास बात ये है कि कापड़ा के बेटे होमो की आज शादी होनेवाली थी और इसकी पूरी तैयारी हो चुकी थी। विवाह को लेकर खरीदारी कर ली गई थी। होमो की शादी सोनिया से होनी थी। उसके परिजन भी उसके साथ ही थे, लेकिन हत्याकांड की वारदात के बाद ये चुपचाप वहां से राजनगर निकल गये। पुलिस ने पोटका पुलिस की मदद से एक महिला व दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसभी से पुछताछ की जा रही है।
[URIS id=9499]



