सरिया: चार आरोपी भेजे गये जेल

सरिया (गिरिडीह): प्रखंड के थाना कांड संख्या 91/19 की आरोपी पार्वती देवी व कांड संख्या 92/19 के आरोपी पिंटू यादव, अनिल यादव व श्याम लाल यादव को सरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास ने बताया कि आए दिन इलाके में मोटरसाइकिल व दुकानों में चोरी की घटना बढ़ रही थी। इसे देखते हुए एक टीम गठित कर मोटरसाइकिल छिपाने व दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया। छापामारी के दौरान पावापुर गांव के सुरेश यादव (पिता देवकी यादव) के घर से बीते दिनों चोरी के 5 मोटरसाइकिल सहित कई अन्य चोरी के सामानों की बरामदगी की गई थी। जिसे लेकर चोरी के सामान छिपाने की आरोपी पार्वती देवी के विरूद्ध कांड दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया, जबकि अवैध बालू उठाव के आरोप में अंचलाधिकारी सरिया के आवेदन के आलोक में भादवि की धारा 379,414,34, झारखंड लघु खनिज नियमावली 4/54 एवं मोटर व्हीक्ल एक्ट का उलंघन करने सहित कई सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं बालू से लदे तीन ट्रैक्टर सहित उसके चालक की गिरफ्तारी की गई है व ट्रैक्टर मालिको की गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है।
[URIS id=9499]



