पटाखे की चपेट में आकर बाइक जलकर खाक

रांची: राजधानी के चुटिया थाना अंतर्गत ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास दिवाली के पटाखे की चपेट में आने से एक बाइक जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि युवक बालमुकुंद अपनी बाइक को दुकान के सामने पार्क करने के बाद अपने दोस्त से मिलने चला गया। कुछ ही देर के बाद हंगामा सुनकर जब आया तो देखा कि उसकी बाइक जलकर खाक हो चुकी है। हालांकि इसके बाद वहां दमकल की टीम भी पंहुची, लेकिन बाइक पहले ही जल गई।

