रिश्ते हुए शर्मसार: 80 वर्षीय बरदानी कजूर को भतीजा ने ही लूट लिया आठ लाख रुपये

रांची: राज्य में एक बार फिर रिश्ते से धोखाबाजी की मामला प्रकाश में आया है. राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र (Jagannathpur Police Station Area) में 80 वर्षीय महिला ने अपने भतीजा एनोज मिंज (Nephew Enoj Minj) और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी (Fraud against) की मामला दर्ज कराया है. मिली जानकारी के अनुसार अपने देखभाल के लिए महिला बरदानी कजूर (Female kardoor kajoor) ने भतीजा एनोज मिंज को अपने पास ऱखी थी.
क्या है मामला
बरदानी कजूर ने बताया कि 31 साल पहले पति की मौत हो गई और कोई संतान नहीं होने कारण एनोज मिंज को देखभाल और सहायता (Care and support) के लिए पास रखी, लेकिन फरवरी में उन्हें पता चला भतीजे ने एटीएम उड़ाकर (Blowing up atm) धीरे-धीरे करीब आठ लाख रुपये की निकासी कर लिया है. मामले की जानकारी के बाद पूछताछ करने लगी तो एनोज मिंज ने बहस कर घर के कागजात (The papers) और अन्य पेपर लेकर फरार हो गया.
इस मामले की जानकारी एनोज मिंज के परिवार को दी गई तो वे लोग उन्होंने कागजात और रुपये दिलाने के बजाए उनसे अभद्रता भरा व्यवहार किया और धमकी भी दी.




