सरिया (गिरिडीह): सरिया थाना क्षेत्र के किशोरी पल्ली गांव में बीते गुरुवार की रात एक घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दरवाजा तोड़कर घर में रखी प्लैटिना मोटरसाइकिल, घर में रखे दो मोबाइल, 8 हजार कैश व आवश्यक कागजातों से भरा बैग लेकर फरार हो गये। घटना के बाद सूचना पर पंहुची पुलिस ने पूर मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।
[URIS id=9499]
भुक्तभोगी रुकनी देवी ने कहा कि रात सपरिवार दरवाजा- खिड़की बंद कर वो छत पर सोई थी। लगभग 3 बजे सुबह पड़ोस के लोगों ने उन्हें जानकारी दी, कि उनका घर का दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद वो छत से तुरंत नीचे पंहुची तो देखा तो एक कमरे का दरवाजा भी टूटा हुआ था व सामान गायब थे। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता छोटू मंडल सहित काफी संख्या में लोग जुटे व गरीब, पीड़ित व असहाय महिला को ढांढस बंधाया। लोगों ने संभावना व्यक्त की है, कि भुक्तभोगी महिला के घर से सटे एक दीवार के सहारे ही लोग उनके आंगन में कूदे हुए होंगे। भुक्तभोगी ने बताया कि उनकी बेटी का तबीयत खराब है, जिसके इलाज हेतु 8 हजार की व्यवस्था अगल-बगल लोगों से मांगकर की थी। पैसे चोरी होने के बाद उनकी पुत्री के इलाज में दिक्कत होगी।