पीएलएफआई के 5 नक्सली गिरफ्तार

लोहरदगा: कुडू के फोरलेन पथ निर्माण योजना में लेवी को लेकर पीएलएफआई नक्सली संगठन के अपराधियों ने मशीनें फूंक डाली थी। जिसमें पुलिस ने महज 72 घंटे में घटना में शामिल 8 में से 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई हथियार और बाइक बरामद की गई।
जिसमें तीन अपराधियों की गिरफ्तारी लोहरदगा जिला पुलिस बल ने किया और दो अपराधियों को रांची के चान्हो थाना पुलिस ने गिपरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, 315 बोर के चार कारतूस, एक पीएलएफआई नक्सली संगठन का पंपलेट, एक बाइक और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। साथ ही फरार तीन अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित स्थानों पर छापेमारी भी कर रही है।
आपको बता दें कि पिछले 25 सितंबर को नक्सलियों ने मशीनों को आग के हवाले किया था और निर्माण कार्य में लगी एक एजेंसी को चेतावनी दी थी। जिसमें लेवी नहीं देने की वजह से घटना को अंजाम देने की बात कही गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 में से 5 अपराधियों को दबोच लिया। जल्द ही तीन अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More