कोडरमा: पीडीएस दुकान से कार्डधारी 30 बोरा गेहूं- चावल ले भागे

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के बिशुनपुर रोड स्थित पीडीएस दुकान लाइसेंस नंबर 130/ 85 के संचालक श्रीकांत सिंह के दुकान से कार्ड धारियों ने 30 बोरा गेहूं चावल लेकर भाग निकले। मामला बुधवार सुबह 09:30 बजे की है। इस संबंध में श्रीकांत सिंह के पुत्र मिथिलेश सिंह ने तिलैया थाने में एक आवेदन देकर अर्जुन साव और अजय साव को आरोपी बनाते हुए कहा है कि दो-तीन दिन पूर्व 33 क्विंटल 15 किलो गेहूं चावल का उठाव उनके द्वारा किया गया था।
कार्ड धारियों को बांटने के लिए वे सुबह जब 7 बजे दुकान खोले तो भीड़ ज्यादा बढ़ गई। 15 से 20 कार्ड धारियों को गेहूं चावल का वितरण कर दिया था। इसी बीच रोहनियाटाँड निवासी अर्जुन साव एवं अजय साव ने कॉलर पकड़कर उन्हें बाहर खींच लिया और बायोमेट्रिक मशीन को जमीन पर पटक दिया।जिसके कारण अफरा-तफरी मच गई और कार्डधारियों ने गेहूं चावल का बोरा दुकान से उठाकर भाग निकले। मिथिलेश सिंह ने बताया कि सबसे पहले इसकी सूचना वे बाजार समिति के पणन सचिव को दी। उन्होंने कहा कि थाना में जाकर इसकी सूचना दे, जिसके बाद तिलैया पुलिस को सूचना दी गई। तिलैया पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए झुमरीतिलैया पुराना बस स्टैंड से पिंटू सैलून से एक बोरा गेहूं और रोहनियाटाँड से आशा देवी के घर से एक बोरा गेहूं जप्त किया है। तिलैया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More