3 माह से फरार, आरोपी ने किया आत्मसमपर्ण

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): सरिया थाना कांड संख्या 2/18 के नामजद आरोपी मनोज रविदास ने गिरिडीह कोर्ट में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया। इस संबंध में सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त आरोपी बीते 3 माह से फरार चल रहा था परंतु उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा था। पुलिस दबाव के कारण आरोपी मनोज ने सोमवार को आत्मसमर्पण किया। इस संबंध में बताया जाता है कि केशवारी गांव की एक छात्रा द्वारा सरिया थाना में एक आवेदन दिया गया था। आवेदन के आलोक में बताया कि उक्त छात्रा आरोपी के घर ट्यूशन पढ़ा करती थी। इस दौरान उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। लोकलाज को छुपाते हुए इस बात को वहीं दबा दिया। वहीं आवेदिका घटना से डर कर अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी।

इसी बीच बीते 3 जनवरी को देर रात आरोपी छात्रा के घर गया और दरवाजा खटखटाने लगा छात्रा द्वारा ज्यों ही दरवाजा खोला गया आरोपी मनोज दास ने उसका हाथ पकड़कर खेत की ओर ले जाने का प्रयास किया। हो हल्ला करने पर परिवार व ग्रामीण जुटे तथा आरोपी मनोज दास को पकड़ने का प्रयास किया।
लेकिन वह भागने में सफल रहा। इसे लेकर पीड़िता ने सरिया थाना में आवेदन दिया था। जिसके आलोक में सरिया थाना कांड संख्या 2/18 भादवि की धारा 376 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी के एवज में लगातार पुलिस की दबिश से तंग आकर मनोज ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More