फरार नक्सली 24 घंटे के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ा

सरायकेलार: सरायकेला सदर अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए नक्सली शंभू मांझी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शिमलबेड़ा से गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। इस मामले में जिले के एसपी ने कार्य में लापरवाही बरते जाने को लेकर एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी चंदन कुमार ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि 24 मई को सदर अस्‍पताल में इलाज के क्रम में वह हथकड़ी समेत भाग गया था। इसके लिये दोषी चार पुलिस के जवान एक एसआइ और एक हवलदार को निलंबित कर दिया गया था। इसकी भनक पुलिस को तब लगी जब सुबह अस्पताल के कर्मी उसे सुई लगाने पहुंचे। कैदी वार्ड में शंभू नहीं था इसके बाद तो मानों अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई व यहां के कर्मियों सहित सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गयेे। छह सुरक्षाकर्मियों को अविलंब निलंबित कर दिया गया। अब नक्सली के पकड़े जाने के बाद इनपर मामला ठंडा पड़ने की उम्मीद लगायी जा रही है।[URIS id=8357]
बताते चलें कि विगत दिनों खरसावां थाना क्षेत्र के हुडांगदा जंगल में नक्सलियों ने पेट्रोलिंग के लिए निकले सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे। वहीं सुरक्षाबलों द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर किया गया था। इसमें पुलिस ने कुछ नक्सलियों के घायल होने का भी दावा किया था। इसी मामले में पुलिस ने शंभू मांझी को गिरफ्तार किया था व शंभू ने भी नक्सलियों के साथ सांठ-गांठ होने की बात स्वीकारी थी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More