चाईबासा: 24 घंटे के अंदर दूसरी बलात्कार की घटना, पहली घटना की अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं

संतोष वर्मा
चाईबासा: 24 घंटे के अंतराल में चक्रधरपुर रेल मंडल में यह दुसरी घटना हो गई। इस घटना के बाद जहां रेलवे के सुरक्षाकर्मी परेशान हैं, वहीं ट्रेन में सफर करने वाली महिला यात्री भी सहमे हुए है। हावडा- मुबंई रेल मार्ग में चक्रधरपुर और जमशेदपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन में एक युवती के साथ रेप मामले में पुलिसिया कार्यवाई बेहद धीमी चल रही है। मामले में अभी तक प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई है, न ही युवती का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। इस गंभीर मामले में जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय थाना पुलिस सभी अपने स्तर से जांच करने में जुटी हुई है, लेकिन किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे हैं। सभी एक- दूसरे पर थोपने और मामले को किसी तरह दबाने का प्रयास कर रहे हैं।
चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम छत्रसाल ने तो इस मामले को रेलवे का मामला न बता कर सीधे तीनों सुरक्षा एजेंसियों पर थोप दिया। ट्रेन में रेप पीड़ित युवती की हालत अभी खराब है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है, चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में डाक्टर लगातार इलाज कर रहे हैं, लेकिन उसकी हालात में खास सुधार नहीं हुआ है।
इसी को आधार मान कर तीनों सुरक्षा एजेंसी हाथ पर हाथ रख कर युवती के होश में आने की प्रतीक्षा कर रहा है। युवती के अचेताव्यस्था को ही आधार बना कर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, हालांकि चक्रधरपुर महिला थाना की प्रभारी ने युवती से बात करने और उसकी स्थिति देखने के बाद मेडिकल कराने का निर्देश दिया। दरअसल मामला आरपीएफ के ही एक सुरक्षा कर्मी के परिवार के साथ जुड़ा है, लिहाजा इसे दबाने की पूरजोर कोशिश हो रही है।
जीआरपी के डीएसपी ने घटना के बारे में कहा कि कल पैसेंजर ट्रेन से अचेत अवस्था में युवती मिली थी, और उसने रेलवे के डाक्टर को कागज पर लिख कर रेप की बात कही। लेकिन पुलिस उसे सही नहीं मान रही, डीएसपी ने कहा कि पर्ची में युवती का हस्ताक्षर नहीं है, इसलिए उसे पूरी तरह सही नहीं माना जा सकता है और इसकी जांच चल रही है।
दूसरी तरफ झामुमो के पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने इसे शर्मनाक घटना बताते हुए कहा कि जब युवती खुद कह रही है कि जब पुलिस को किस सबूत की जरूरत है?
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More