1500 लीटर स्प्रिट बरामद, 4 लोगों पर एफआईआर

गिरिडीह: जिले डुमरी प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर में पुलिस द्वारा मारे गये रेड में 1500 लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट सहित कई खाली जार बरामद किये गये हैं। गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। [URIS id=8357]
बताया जाता है कि एसपी को लगातार अवैध स्प्रिट कटिंग की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद एसपी ने एक टीम बनाकर छापेमारी की। घटनास्थल से स्प्रिट और खाली जार को बरामद किया गया है। पूरे मामले में चार लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नही हो पायी है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More