धीरज शर्मा
बिरनी(गिरिडीह): गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को सरिया अनुमंडल पदाधिकारी रामकुमार मंडल व बिरनी बीडीओ संदीप मधेशिया ने बिरनी के चानो गांव स्थित बराकर नदी घाट से अहले सुबह अवैध बालू उठाव को लेकर छापामारी किया।
छापेमारी में अवैध रूप से बालु की तस्करी कर रहे 11 ट्रेक्टर को जब्त कर लिया गया। जब्त किये गये सभी ट्रेक्टर को एसडीओ ने बिरनी थाना के हवाले कर दिया। एसडीएम रामकुमार मंडल ने कहा कि अवैध रूप से बालु की तस्करी करने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर छापामारी किया गया। जिसमें कुल 11 ट्रेक्टर को जब्त कर बिरनी थाना को सुपुर्द कर किया गया है। जब्त सभी ट्रैक्टरो के विरुद्ध के कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। छापामारी अभियान में बिरनी बीड़ीओ संदीप मधेशिया समेत बिरनी पुलिस बल उपस्थित थे।