सरिया (गिरिडीह): सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड गांव स्थित एकांत में बने खपरैल के एक मकान में उत्पाद विभाग तथा सरिया पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार की शाम छापामारी कर 57 बोरा में देसी व मसालेदार शराब की 10 हजार से अधिक पाउच बरामद किया गया है। अवैध रूप से रखे इस पाउच की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बतायी जाती है।
[URIS id=9499]
इस बाबत अंचल पुलिस निरीक्षक रामनारायण चौधरी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, कि नीमाटांड गांव में अवैध देसी शराब की पाउच भारी मात्रा में एकत्रित किया गया है, इसे लेकर उत्पाद विभाग को सूचित किया। तत्काल वहां उत्पाद विभाग के उप निरीक्षक पहुंचे। वहीं अंचल पुलिस निरीक्षक सहित थाना प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचे। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर सारे पाउच बरामद कर लिये गये। उत्पाद विभाग के उपनिरीक्षक मोहम्मद गुफरान ने बताया कि मकान मालिक व यहां रखनेवाले शराब वाले का पता लगाया जा रहा है, इसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।