पश्चिम बंगाल : BJP ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम से ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार बनाया, कुल 57 नाम जारी

Suvendu Adhikari to contest West Bengal Assembly election from Nandigram seat: BJP General Secretary Arun Singh

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस से आए नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari)  को उनकी परंपरागत सीट से उम्मीदवार बनाया है। नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी से होगा, जिन्होंने पहले से ही अपनी उस सीट से उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया। नंदीग्राम से अबतक तृणमूल उम्मीदवार के रूप में शुभेंदु लड़ते रहे हैं, लेकिन अब वे और दीदी आमने-सामने होंगे।

ममता बनर्जी ने चुनाव के ऐलान से पहले नंदीग्राम में एक जनसभा कर खुद के इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया और अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से टिकट मांगा था। वहीं, शुभेेंदु अधिकारी ने भी अपनी पार्टी से नंदीग्राम से टिकट मांगा था और कहा था कि अगर उन्हें भाजपा वहां से उम्मीदवार बनाती है तो वे ममता बनर्जी को कम से कम 50 हजार वोटों से चुनाव हराएंगे।


ममता बनर्जी के राजनीतिक उदय में नंदीग्राम का अहम स्थान रहा है। नंदीग्राम के किसानों के मुदृदे पर संघर्ष कर ही वे बंगाल की मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंची और अब उनका मुकाबला अपने ही पुराने सहयोगी से होगा। अब यह तय है कि बंगाल में सबसे रोचक चुनाव नंदीग्राम में होगा। शुभेंदु अधिकारी की नंदीग्राम में खासी पकड़ है, जबकि ममता बनर्जी अपने बड़े राजनीतिक कद व अपील के जरिए अपने पुराने सिपहसलार को शिकस्त देना चाहेंगी।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कुल 57 नामों का ऐलान आज किया। उन्होंने कहा कि आजसू को राज्य में बागमुंडी सीट चुनाव लड़ने के लिए दी गयी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More