Video: रघुवर दास ने समृद्ध झारखंड से एक्सक्लूसिव बातचीत में सुभान अंसारी की लिंचिंग पर उठाया सवाल, ट्रेन पर हेमंत को घेरा

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने आज समृद्ध झारखंड से विशेष बातचीत में कोरोना संकट, लिंचिंग और 2019 के विधानसभा चुनाव पर खुल कर बात की. दास ने चुनाव बाद पहली बार इतने विस्तृत ढंग से हर विषय पर अपनी बात रखी है. रघुवर दास ने कहा कि मेरे शासन काल में तबरेज अंसारी की लिंचिंग को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बड़ा मुद्दा बना दिया. इसमें उनके साथ वामपंथी भी शामिल थे. जबकि हेमंत सोरेन के गृह जिले दुमका में हाल में सुभान अंसारी नाम के शख्स की लिंचिंग हुई, लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है और उन्हीं लोगों ने इस पर सवाल नहीं उठाया.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना फिर से शुरू करें : रघुवर दास

रघुवर दास ने सुभान के परिवार वालों के लिए सरकार से मुआवजा की भी मांग की है. दास ने इसके साथ ही यह भी कहा कि रेल मंत्रालय राज्य के मजदूरों को लाने के लिए बड़ी संख्या में ट्रेन देने के लिए तैयार है, लेकिन राज्य की हेमंत सरकार इसके लिए आग्रह नहीं भेजती है. उन्होंने कहा कि अगर वे इस समय मुख्यमंत्री होते तो हिंदपीढी में नियम संगत ढंग से सख्ती बरती जाती ताकि यह बीमारी न फैले. उन्होंने कहा कि यह बीमारी जात, धर्म नहीं देखती है.

दास ने सरकार के इस आरोप पर कि पिछली सरकार ने हमें खाली खजाना सौंपा है, उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो वे इतने महीनों से राज्यों को कैसे चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने स्थानीयता की नीति को परिभाषित किया और झारखंड में रहने वाले हर शख्स को झारखंडी का दर्जा दिया. उन्होंने कहा कि मुसलिम भाइयों के लिए हज हाउस का निर्माण किया गया. रघुवर दास ने कहा कि उनके समय में शुरू की गयी किसान आशीर्वाद योजना के विफल बनाया जा रहा है और इसलिए उन्होंने पत्र लिखा.

भविष्य में केंद्र या राज्य में अपनी भूमिका पर उन्होंने कहा कि वे एक मजदूर हैं और पार्टी उनका जिस रूप में उपयोग चाहेगी वे इसके लिए तैयार हैं.

फेसबुक पर पूरा इंटरव्यू देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More