उत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तीन की मौत, 4 गायब

देहरादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार रात बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग लापता है। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, यह हादसा उत्तरकाशी जिले के मांडो गांव में हुआ है।

राज्य आपदा प्रबंधन बल के इंसपेक्टर जगदंबा प्रसाद ने तीन लोगों की मौत होने व चार लोगों के लापता होने की पुष्टि की।

भारी बारिश के कारण भागीरथी नदी व अन्य जल स्रोतों में उफान आ गया है। बादल फटने से मांडो गांव, निराकोट, पनवाड़ी व कंकराड़ी के मानव बसावट वाले इलाकों में पानी घुस गया है।


वहीं, गदेरा में उफान आने की वजह से उसके मलबे में फंस कर तीन लोग घायल हो गए हैं। एसडीआरएफ की टीम ने चार लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि इनमें तीन की स्थिति खतरे से बाहर है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More