उत्तरप्रदेश : योगी सरकार ने दूसरी बार मजदूरों के लिए जारी की एक हजार की सहायता राशि

लखनऊ : उत्तरप्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर जारी लाॅकडाउन के बीच दूसरी बार अपने प्रदेश के श्रमिकों व छोटे रोजगार वालों को एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि जारी की है. राज्य के 30 लाख श्रमिकों को इसके तहत एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे जिस पर कुल 300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
A one-off special train was run today from Lingampalli (Hyderabad) to Hatia (Jharkhand) on request of the Telangana Government & as per the directions of Union Railway Ministry. pic.twitter.com/9YptotxcbV
— ANI (@ANI) May 1, 2020
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार ने यहां पर निर्माण श्रमिकों, रोज कमाने वाले, ठेली, खोमचा, रेहड़ी, ई-रिक्शा, कुली, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 16 श्रेणी के कामगारों – धोबी, मिस्त्री, मोची, नाई, कुम्हार, राजमिस्त्री आदि को भरण पोषण देने की व्यवस्था की गयी है.
उन्होंने कहा कि अबतक 30 लाख निर्माण श्रमिकों के साथ अन्य सभी श्रमिकों को यह सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. आज हम फिर प्रदेश के 30 लाख श्रमिक वर्ग को दूसरी बार भरण पोषण की राशि जारी कर रहे हैं.


