उत्तर दिल्ली में होटल, ढाबे व रेस्त्रां वालों को लिखना होगा मीट हलाल वाला है या झटका वाला, मेयर का आदेश

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर नगर निगम ने एक ऐसा आदेश पारी किया है जिसके तहत होटल, रेस्त्रां व ढाबों को यह बताना होगा कि उनके यहां खाने के लिए उपलब्ध मीट हलाल का है या झटका का। यह आदेश उत्तर दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने पारित किया है।

जय प्रकाश ने इस संबंध में न्यूज एजेंसी एएनआइ को कहा कि हिंदू और सिख धर्म में हलाल मीट खाना निषेध है। इसलिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में जितने रेस्टोरेंट, होटल व ढाबे हैं, वहां यह लिखना अनिवार्य है कि मीट हलाल है या झटका, इससे लोगों की धार्मिक आस्था को चोट नहीं पहुंचेगी।

मालूम हो हलाल मीट मुसलिम के बीच प्रचलित है, जबकि झटका मीट हिंदू समुदाय के लोगों के बीच प्रचलित है। यह प्रचलन अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं से प्रेरित है, लेकिन बाजार में मिलने वाले मीट को लेकर इस मान्यता का पालन नहीं होता रहा है। लेकिन, अब इस आदेश के बाद यह स्पष्ट करना आवश्यक होगा कि मीट किस तरह का है। अन्यथ निगम कार्रवाई कर सकता है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More