कल से चलने वाली 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल आया, जान लीजिए आपके रूट के लिए कब खुलेगी

नयी दिल्ली : भारतीय रेलवे ने कल कोरोना लाॅकडाउन में फंसे लोगों के लिए 12 मई से 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया था. इसके लिए आज टाइम टेबल रेलवे ने जारी कर दिया और तारीख का भी एलान किया गया है कि कि किस रूट पर कब कौन सी ट्रेन जाएगी. रेलवे की घोषणा के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली किो देश के 15 प्रमुख शहरों-राज्यों की राजधानियों को जोड़ने के लिए 15 विशेष ट्रेनें 12 मई से खुलेंगी, जिनमें सिर्फ एसी बोगियां होंगी और राजधानी का किराया वसूला जाएगा.

इन ट्रेनों के लिए आज शाम चार बजे से सिर्फ आइआरसीटीसी से बुकिंग हो सकेगी. अगर आप इसमें टिकट के इच्छुक हैं या आपका कोई अपना इसका टिकट लेना चाहता है तो इसका शिड्यूल जान लीजिए.

रूट 1: आवड़ा से नयी दिल्ली के लिए 12 मई को शाम चार 50 बजे ट्रेन खुलेगी जो अगले दिल्ली सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन धनबाद, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल पर रूकेगी. फिर 13 मई को नयी दिल्ली से यह हावड़ा के लिए 16.55 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 9.55 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह ट्रेन लौटते समय भी उन्हीं स्टेशनों पर रूकेगी जहां जाते समय रुकी थी.

दिल्ली-हावड़ा रूट : आवड़ा से नयी दिल्ली के लिए 12 मई को शाम चार 50 बजे ट्रेन खुलेगी जो अगले दिल्ली सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन धनबाद, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल पर रूकेगी. फिर 13 मई को नयी दिल्ली से यह हावड़ा के लिए 16.55 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 9.55 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह ट्रेन लौटते समय भी उन्हीं स्टेशनों पर रूकेगी जहां जाते समय रुकी थी.

यह ट्रेन प्रतिदिन है.

दिल्ली-रांची रूट : नयी दिल्ली से रांची के लिए शाम 16.00 बजे बुधवार को स्पेशल ट्रेन खुलेगी जो अगले दिन सुबह 10.30 बजे रांची पहुंचेगी. फिर रांची से 14 मई को शाम 17.10 बजे नयी दिल्ली के लिए यह स्पेशल ट्रेन खुलेगी जो अगले दिन वहां सुबह 10.55 बजे वहां पहुंचेगी. यह ट्रेन सिर्फ दो स्टेशनों दीन दयाल उपाध्याय व कानपुर सेंट्रल पर आते-जाते वक्त रूकेगी.

नयी दिल्ली से रांची के बुधवार व शनिवार को ट्रेन खुलेगी, जबकि रांची से नयी दिल्ली के लिए गुरुवार व रविवार को ट्रेन जाएगी.

दिल्ली-पटना रूट : राजेंद्र नगर, पटना से से 12 मई को शाम 19.00 बजे नयी दिल्ली के लिए ट्रेन खुलेगी जो अगले दिन 7.40 बजे गंतव्य पर पहुंचेगी. फिर यह ट्रेन 13 मई को नयी दिल्ली से राजेंद्र नगर के लिए शाम 17.15 बजे खुलेगी और गंतव्य तक 5.30 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन सिर्फ तीन स्टेशनों पर रूकेगी – पटना जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय और कानपुर सेंट्रल.

यह ट्रेन प्रतिदिन है.

डिब्रूगढ-नयी दिल्ली रूट : नयी दिल्ली से डिब्रूगढ के लिए यह ट्रेन 12 मई से खुलेगी. यह ट्रेन नयी दिल्ली से 12 मई को 16.10 बजे खुलेगी और डिब्रूगढ 7.00 बजे पहुंचेगी. फिर यह ट्रेन डिब्रूगढ से 14 तारीख को 20.35 बजे खुलेगी और नयी दिल्ली 10.15 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल आते-जाते रूकेगी.

यह ट्रेन प्रतिदिन है.

नयी दिल्ली – जम्मू तवी रूट : नयी दिल्ली से 12 मई को 20.40 बजे जम्मू तवी के लिए ट्रेन खुलेगी और अगले दिन सुबह 5.40 बजे गंतव्य पहुंचेगी. यह सिर्फ लुधियाना में रूकेगी. वहीं, जम्मू तवी से 19.40 बजे नयी दिल्ली के लिए खुलेगी अगले दिन 5.00 बजे सुबह पहुंचेगी. यह ट्रेन सिर्फ लुधियाना में रूकेगी. यह ट्रेन प्रत्येक दिन है.

नयी दिल्ली-बेंगलुरु रूट : बेंगलुरु से 12 मई को शाम 20.00 बजे नयी दिल्ली के लिए ट्रेन खुलेगी जो दिल्ली सुबह 5.55 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन अनंतपुर जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन पर रूकेगी. फिर नयी दिल्ली से यह ट्रेन 14 मई को 20.45 बजे खुलेगी और बेंगुलुरु सुबह के 6.40 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन उपरोक्त स्टेशनों पर ही रुकेगी. यह ट्रेन हर दिन चलेगी.

नयी दिल्ली-तिरुवनंतपुरम रूट : नयी दिल्ली से 13 मई को तिरुवनंतपुरम के लिए सुबह 10.55 बजे ट्रेन खुलेगी और गंतव्य तक यह 5.25 बजे सुबह पहुंचेगी. यह ट्रेन आते-जाते अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा में रुकेगी. नयी दिल्ली से यह मंगल, बुध व रविवार को खुलेगी और तिरुवनंतपुरम से मंगल, गुरुवार व शुक्रवार को खुलेगी.

नयी दिल्ली-भुवनेश्वर रूट : भुवनेश्वर से 13 मई को सुबह नौ 30 बजे नयी दिल्ली के लिए ट्रेन खुलेगी और यह वहां 10.45 बजे पहुंचेगी. यह हिजली खड़गपुर, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन व कानपुर सेंट्रल में रूकेगी. फिर यह ट्रेन नयी दिल्ली से 14 मई को 17.05 बजे खुलेगी और भुवनेश्वर 17.25 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन उन्हीं स्टेशनों पर लौटते वक्त भी रुकेगी. यह ट्रेन हर दिन चलेगी. इस ट्रेन का लाभ यूपी-बिहार-झारखंड के लोगों को भी मिलेगा.

चेन्नै सेंट्रल – नयी दिल्ली : चेन्नै सेंट्रल से यह सुबह 6.05 बजे 15 मई को खुलेगी और नयी दिल्ली 10.25 बजे पहुंचेगी. उधर से यह ट्रेन शुक्रवार व रविवार को खुलेगी और रास्ते में विजयवाड़ा, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा में रुकेगी. नयी दिल्ली से यह ट्रेन 15.55 बजे 13 तारीख को खुलेगी और चेन्नै सेंट्रल 20.40 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन दिल्ली से बुधवार व शुक्रवार को चलेगी.

नयी दिल्ली – बिलासपुर : नयी दिल्ली से 15.45 बजे 12 मई को बिलासपुर के लिए ट्रेन खुलेगी और गंतव्य पर यह 12.00 दोपहर में पहुंचेगी. यह ट्रेन मंगलवार व शनिवार को दिल्ली से खुलेगी और बिलासपुर से 14 मई को 14.00 बजे खुलेगी और औन नयी दिल्ली 10.55 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन बिलासपुर से सेामवार व गुरुवार को चलेगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More