रजनीकांत दादा साहब फाल्के पुरस्कार से कल किया जाएगा सम्मानित

नयी दिल्ली : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को इस साल का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सोमवार, 25 अक्टूबर को दिया जाएगा। फिल्म जगत के इस सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से दिग्गत 70 वर्षीय अभिनेता को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।
रविवार, 24 अक्टूबर 2021 को खुद अभिनेता रजीनकांत ने खुद को दादा साहेब पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की सूचना साझा की। रजनीकांत ने ट्विटर पर लिखा, कल एक महत्वपूर्ण मौका है क्योंकि उन्हें भारत सरकार से सिनेमा जगत का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद कहा।
🙏🏻🇮🇳 pic.twitter.com/vkTf6mxYUu
— Rajinikanth (@rajinikanth) October 24, 2021
अभिनेता ने कहा है कि उन्हें कभी यह उम्मीद नहीं थी कि यह सम्मान उन्हें मिलेगा। उन्होंने लिखा है कि उन्हें दुःख इस बात का हे कि जब उन्हें यह सम्मान मिल रहा है तब केबी सर जीवित नहीं है। केबी रजनीकांत के गुरु थे। मालूम हो कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री पद पर रहते पहले ही प्रकाश जावड़ेकर ने ऐलान किया था कि रजनीकांत को उनके योगदान के लिए फिल्म जगत का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के अवार्ड दिया जाएगा।
रजनीकांत पांच दशकों से फिल्म जगत में सक्रिय हैं और अपने जीवंत अभिनय व किरदार में जान फूंकने के लिए जाने जाते हैं। वे दक्षिण भारतीय के साथ हिंदी फिल्मों के अभिनेता के रूप में भी समान रूप से लोकप्रिय हैं।


