जयपाल सिंह मुंडा की आज है पुण्यतिथि, सीएम हेमंत सोरेन ने यूं किया याद

रांची : राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद, पत्रकार, लेखक व हाॅकी खिलाड़ी सहित कई अन्य विधाओं के लिए ख्यात महान नेता मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा (Jaipal Singh Munda) की आज यानी 20 मार्च को पुण्यतिथि है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित विभिन्न हस्तियां जयपाल सिंह मुंडा की पुण्य तिथि पर उन्हें याद कर रहे हैं और अपने अंजाद में श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर लिखा संविधान सभा में आदिवासियों के हक की आवाज़ उठाने वाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत, महान नेता मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।

तीन जनवरी 1903 को तत्कालीन खूंटी जिले में जन्मे जयपाल सिंह मुंडा ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा पायी थी। 1925 में ऑक्सफोर्ड ब्लू का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे। उनकी कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

जयपाल सिंह मुंडा का चयन भारतीय सिविल सेवा के लिए भी हुआ था और वे शिक्षा जगत में बड़ा योगदान देना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने राजेदं्र प्रसाद को पत्र भी लिखा था। बाद में आदिवासियों की खराब दशा को देखते हुए उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने का निर्णय लिया। जयपाल सिंह मुंडा संविधान सभा के भी सदस्य थे। उन्होंने तारा विन्फ्रेड मजूमदार से विवाह किया था।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More