शाहरुख खान का बेटे आर्यन खान की जेल से आज होगी रिहाई, जूही चावला ने भरी जमानत

मुंबई : फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज क्रूज शिप ड्रग केस मामले में जेल से बाहर आएंगे। आर्यन खान को गुरुवार, 28 अक्टूबर को बांबे हाईकोर्ट से इस मामले में जमानत मिली थी। दो अक्टूबर की रात उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कुछ अन्य लोगों के साथ मुंबई में एक क्रूज से हिरासत में लिया था और बाद में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

आर्यन खान की जमानत फिल्म अभिनेत्री व शाहरुख खान की मित्र जूही चावला ने भरी है। जूही चावला ने आर्यन खान के जमानत से जुड़े कागजात पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे पहले शुक्रवार को आर्यन खान की रिहाई नहीं हो पायी थी। इसकी वजह थी जमानत का कागजात शाम साढे पांच बजे तक नहीं पहुंचना।

जेल अधिकारियों ने शनिवार को सुबह करीब साढ पांच बजे जेल के बाहर रखी जमानत पेटी में आर्यन खान का जमानत आदेश प्राप्त किया।

आर्थर रेड जेल जहां आर्यन खान रखे गए हैं, वहां के जेल अधीक्षक नितिन वायचल ने कहा, हमें आर्यन खान की रिहाई का आदेश मिल गया है और एक-दो घंटे में उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू होगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More