सीएए पर एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष का बयान, अगर हम बर्बाद करने पर आए तो छोड़ेंगे नहीं

अलीगढ : अलीगढ मुसलिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने आज संशोधित नागरिकता कानून पर गृहमंत्री अमित शाह को बहस करने की चुनौती दी. फैजुल हसन ने कहा कि अमित शाह आएं और हमारे 12वीं क्लास के छात्र के साथ इस मुद्दे पर डिबेट करें. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि वे जीत नहीं पाएंगे. फैजुल हसन ने कहा कि वे पांच प्वाइंट भी दे दें तो मैं उनके साथ खड़ा हो जाऊंगा और सीएए के समर्थन में प्रोटेस्ट करूंगा.

फैजुल हसन ने कहा कि भारतीय मुसलमानों की सब्र की सीमा देखिए. 1947 से 2020 तक हिंदुस्तानी मुसलमानों की सब्र की सीमा देखिए, हमने कभी कोशिश नहीं की कि हिंदुस्तान टूट जाए वरना हम उस कौम से हैं कि अगर बर्बाद करने पर आएं तो छोड़ेंगे नहीं किसी देश को, इतना गुस्सा है.

उधर, भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि सीएए लाने की जरूरत क्या थी, यह कानून इसलिए लाया गया कि उन्हें देश के मुसलमानों को डराना-धमकाना है कि अब यह शुरुआत है, अभी तो हमने सिर्फ बाहर के लोग लिए, अब तुम्हारे लिए भी कर देगे, भारत का संविधान का हमने उल्लंघन कर दिया, हमको रोक सको तो रोको.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More