जब एसपी ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले को कहा, वहीं चले जाओ, देखें Video

 

मेरठ : उत्तरप्रदेश के मेरठ के एसपी अखिलेश नारायण सिंह ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारे लगाने वाले उपद्रवी लड़कों को दो टूक शब्दों में कहा कि वे उसी मुल्क को चले जाएं. उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान कुछ लड़कों ने हमें देखने के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया और भागने लगे. उन्होंने कहा कि मैंने लड़कों से कहा कि अगर तुमलोग पाकिस्तान जिंदाबाद का लगाते हो, भारत से नफरत करते हो और पत्थर फेंकते हो तो पाकिस्तान ही चले जाओ.

 

एसपी अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि मैंने उन लड़कों को कहा कि यह ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि हम उनकी पहचान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जानबूझ कर एक गलत उद्देश्य से ये नारे लगाए गए. उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे लड़के 18 से 22 साल की उम्र के बीच के थे.

 

एसपी अखिलेश नारायण सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है और इसे शेयर किया जा रहा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More