सोनू सूद का परिवार कांग्रेस से जुड़ा, बहन मालविका ने पार्टी की सदस्यता ली

चंडीगढ : फिल्म अभिनेता व समाजसेवी सोनू सूद का परिवार कांग्रेस से जुड़ गया है। सोनू सूद एवं उनकी बहन मालविका ने सोमवार को मोगा में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। इसके कुछ देर बाद सिद्धू एवं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर सोनू सूद की बहन मालविका के कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। इस दौरान मालविका भी मौजूद थीं।


मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, हम सब मालविका का स्वागत करते हैं और मुझे खुशी है कि एक समाजसेवी परिवार की एक सदस्य का हमारी पार्टी में होना बहुत बड़ा शुभ शगुन है। मुझे उम्मीद है कि वह आने वाले समय में मोगा की बड़ी सेवा करेंगी।

वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, सोनू सूद अपनी अच्छाई और इंसानियत के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं और आज उस परिवार का एक सदस्य कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More