नीरजा सहाय डीएवी स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका वीणा सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई

कांके (रांची) : नीरजा सहाय डीएवी स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका वीणा सिन्हा रविवार को 31 वर्ष की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार के द्वारा उनके सम्मान में एक ऑनलाइन विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

प्राचार्य तरुण कुमार मिश्रा ने उनके साथ के विभिन्न संस्मरणों की चर्चा करते हुए कहा कि एक कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित शिक्षक की विदाई से विद्यालय परिवार दुःखी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता। सेवानिवृत्ति के उपरांत जीवन की नई पारी की शुभकामनाओं के साथ उन्होंने श्रीमती वीणा सिन्हा को विदाई दी।

इस अवसर पर विभिन्न शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने श्रीमती सिन्हा के साथ अपने अनुभव एवं उनकी कार्य प्रणाली के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनामिका हर्षवर्धन ने किया। इस अवसर पर श्रीमती घटा गिरी एवं श्रीमती सुनीता साव ने अपनी कविता के माध्यम से, श्रीमती निवेदिता एवं सुश्री मनीषा तिवारी ने कोलाज के माध्यम से विद्यालय के साथ श्रीमती वीणा सिन्हा की मधुर स्मृतियों को साझा किया। कार्यक्रम का समापन सुश्री मनीषा तिवारी ने अपनी सुरीली आवाज़ में गीत सुनाकर किया जिससे सभी की आंखें नम हो गईं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More