राजद ने कांग्रेस को राज्यसभा की सीट देने से किया इनकार

पटना : राष्ट्रीय जनता दल ने कांग्रेस को बिहार में राज्यसभा की एक सीट देने से साफ तौर पर मना कर दिया है. कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने एक खुला पत्र लिख कर राजद से राज्यसभा की एक सीट मांगी थी. राजद के प्रवक्ता व विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि इस बार हम राज्यसभा की दो सीटों के लिए लड़ेंगे और हमें उम्मीद है कि कांग्रेस हमारा समर्थन करेगी. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमने उसे एक सीट दी थी, हमेशा हम त्याग नहीं कर सकते हैं.


शक्ति सिंह गोहिल ने कल एक खुला पत्र लिख कर राजद से राज्यसभा की एक सीट मांगी थी. गोहिल ने पत्र में कहा था कि तेजस्वी यादव ने पिछले चुनाव में इसके लिए वादा किया था. उन्होंने कहा था कि सच्चे व्यक्ति का सिद्धांत होता है प्राण जाए पर वचन नहीं. इसलिए तेजस्वी यादव को अपना वादा निभाना चाहिए.

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, जिसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 13 मार्च है. इसमें तीन सीटों पर सत्ताधारी एनडीए की जीत तय है, जबकि रो सीटें विपक्ष की झोली में जाएगी. कांग्रेस को एक सीट जीतने के लिए राजद का समर्थन चाहिए होगा, अन्यथा राजद दोनों सीटों पर खुद लड़ कर चुनाव जीत सकता है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More