श्रीहरिकोटा से भू पर्यवेक्षी उपग्रह RISAT-2BR1 का प्रक्षेपण

 

श्रीहरिकोटा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन -इसरो ने आज रडार इमेजिंग भू पर्यवेक्षी उपग्रह रि-सेट-2बीआर-वन प्रक्षेपित किया. आंध्रप्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण यान पीएसएलवी.सी-48 से इसे प्रक्षेपित किया गया. पीएसएलवी का यह 50वां मिशन है.

इसके प्रक्षेपण की उलटी गिनती कल शाम चार बजकर 40 मिनट पर शुरू हुई थी. इसरो ने इस संबंध में कहा था कि मौसम की अनुकूल स्थितियां अनुकूल रहने पर इसे तीन बजकर 25 मिनट पर प्रक्षेपित किया जाएगा.

इसका वजन 628 किलोग्राम है. इससे खेती, वन और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More