खुद को सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड बताने वाली रिया चक्रवर्ती का ‘अपुन गुंडों की ताई है’ वाला वीडियो वायरल

मुंबई : फिल्मों में अभिनय से भले ही अभिनेत्री रिया चक्रवती ने कोई चर्चा न पायी हो लेकिन इन दिनों वे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद खुद के खिलाफ दर्ज कराये एफआइआर व अन्य मामलों को लेकर चर्चा में हैं. अब रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और उस पर कोमेंट किया जा रहा है. इस वायरल वीडियो मेें रिया चक्रवर्ती खुद को गुंडों की ताई व डाॅन से उपर की बताती हैं.

इस वीडियो में वह यह भी कह रही हैं कि वे कैसे बात से आराम से पलट सकती हैं. मुंबई के टपोरियों की भाषा बोलते हुए रिया चक्रवर्ती सड़क छाप शब्दों को चुनती हैं. ऐसा लगता है कि वे जब यह सबकुछ बोल रही थीं तो उनके सामने कुछ लोग बैठे हैं, जो ठहाके लगा रहे हैं. वे यह भी कहती हैं कि मुझे रिकार्ड मत करना नहीं तो मैं पलट जाउंगी. वे यह भी कहती हैं कि वे गुंडों की ताई हैं.

वे यह कहती हैं कि उन्हें पता है कि गुंडों को कैसे मैनुपुलेट करना है और उनका बाॅयफ्रेंट छोटा गुंडा है. वह वीडियो में यह भी कहती हैं कि कैसे उन्होंने मां-बाप के सामने झूठ बोल कर अपने भाई को हैरान कर दिया था और सबकी झूठी कसम खा ली थी.

वह यह कहती हैं कि वे गुंडों से काम लेती हैं और डाॅन उनसे उपर है. रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो ने सबको चकित कर दिया है. लोग इसे शेयर कर रहे हैं और सवाल भी उठा रहे हैं. मालूम हो कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में अपने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सुशांत ने पिछले महीने 14 जून को मुंबई में आत्महत्या कर ली थी. कहा जाता है कि वे अवसाद व दबाव में थे. उन्हें मिली कई फिल्में वापस ले ली गयी थीं. रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के खाते से 15 करोड़ के करीब रुपये हेरफेर करने, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य चीजें ले जाने का आरोप लगा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More