मशहूर शायर राहत इंदौर की कोरोना संक्रमण से मौत, राजनाथ, हेमंत, निशिकांत ने दी श्रद्धांजलि

 

इंदौर : मशहूर उर्दू शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को 70 साल की उम्र में निधन हो गया. राहत इंदौरी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गयी कि मंगलवार की शाम पांच बजे कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गयी. उन्हें रात साढे नौ बजे इंदौर के छोटी खजरानी कब्रिस्तान में दफनाने का कार्यक्रम तय हुआ.


राहत इंदौरी ने मंगलवार को ही अपने ट्विटर एकाउंट पर यह जानकारी दी कि उनके अंदर कोविड के शुरुआती लक्षण दिखने पर कल उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है. इसके बाद उन्हें अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने अपील की थी कि दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं. उन्होंने एक और आग्रह किया था कि उन्हें या घर के लोगों को फोन नहीं करें, उनकी खैरियत ट्विटर और फेसबुक के जरिए मिलती रहेगी.

राहत इंदौरी के निधन पर विभिन्न क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने दुख व्यक्त किया. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख प्रकट किया.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी उनके निधन पर ट्वीट किया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More